Raipur Latest News: स्मृति ईरानी से प्रभावित विधायक रिकेश सेन ने सरकारी सुरक्षा घटाने CM साय को लिखा पत्र

Raipur Latest News: स्मृति ईरानी से प्रभावित विधायक रिकेश सेन ने सरकारी सुरक्षा घटाने CM साय को लिखा पत्र

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। भाजपा विधायक रिकेश सेन ने अपनी शासकीय सुरक्षा में कटौती करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा है। बताया जा रहा है कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की सादगी और कार्यशैली से प्रभावित होकर विधायक ने यह कदम उठाने का निर्णय लिया है।

विधायक रिकेश सेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि वे स्मृति ईरानी की सादगी और कार्यशैली से काफी प्रभावित हैं। उनके मुताबिक, स्मृति ईरानी का संदेश है कि भाजपा का कार्यकर्ता जनता की ताकत से चलता है और उसे सादगी के साथ जनसेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि स्मृति ईरानी से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी शासकीय सुरक्षा कम करने का फैसला लिया है। उल्लेखनीय है कि स्मृति ईरानी ने सांसदों और विधायकों को सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने और जनता के बीच रहकर काम करने की बात कही थी।


Related Articles