Janjgir-Champa Latest News: शराब की लत और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, बेटे की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

Janjgir-Champa Latest News: शराब की लत और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, बेटे की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

Chhattisgarh Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में घरेलू विवाद के दौरान पिता ने अपने ही बेटे की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पिता खुद मुलमुला थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के डिघोरा गांव की है। मृतक की पहचान रावेन्द्र मरावी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे की हालत में घर के लोगों के साथ मारपीट करता था। उसके व्यवहार से परिवार के सदस्य परेशान रहते थे।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात भी रावेन्द्र ने शराब के नशे में घर में विवाद किया। इसी दौरान उसके पिता ने गुस्से में आकर उस पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में रावेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में घर के आंगन में गिर पड़ा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी पिता मुलमुला थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Related Articles