Gold-Silver Price Today: नई दिल्ली: देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला तेज हो गया है। 30 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 1,50,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि मुंबई में यह 1,50,430 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
एक दिन पहले ही दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना करीब 1,500 रुपये (लगभग 1%) टूटकर 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,573.75 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
क्यों गिर रहे हैं दाम?
सोने-चांदी की कीमतों पर प्रॉफिट बुकिंग, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और डॉलर की मजबूती का असर देखा जा रहा है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं, जिससे महंगाई का खतरा बढ़ गया है।
इसी बीच अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दरों को 3.50% से 3.75% के दायरे में स्थिर रखा है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।
प्रमुख शहरों में सोने के भाव
- दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,50,580 | 22 कैरेट – ₹1,38,040 प्रति 10 ग्राम
- मुंबई/कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,50,430 | 22 कैरेट – ₹1,37,890 प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,52,180 | 22 कैरेट – ₹1,39,490 प्रति 10 ग्राम
- पुणे/बेंगलुरु: 24 कैरेट – ₹1,50,430 | 22 कैरेट – ₹1,37,890 प्रति 10 ग्राम
चांदी भी फिसली
चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है। 30 अप्रैल को चांदी 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि, एक दिन पहले यह 500 रुपये बढ़कर 2,44,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 72.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
ग्लोबल मार्केट का असर
COMEX पर सोना 4,592.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी 72.845 डॉलर प्रति औंस तक पहुंची। मजबूत डॉलर और लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरों की आशंका से पहले दबाव बना था, लेकिन हालिया डॉलर में नरमी से थोड़ी राहत मिली है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतें आगे भी वैश्विक संकेतों, डॉलर की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर रहेंगी।

