Chhattisgarh Raipur Fire News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर विधानसभा ब्रिज के पास स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग लगने के एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।
मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं। साथ ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने में लगी है।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग की लपटें और धुएं के कारण आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आग पर जल्द काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

