नागदा में विवाद: तिलक लगाकर आने पर युवक को धमकाने का आरोप, मामला दर्ज

नागदा में विवाद: तिलक लगाकर आने पर युवक को धमकाने का आरोप, मामला दर्ज

Controversy In Nagda: नागदा जंक्शन (उज्जैन)। कार के शोरूम पर काम करने वाले एक युवक को विशेष वर्ग के युवक द्वारा तिलक लगाकर आने पर धमकाया। इसकी जानकारी हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को मिलने पर आरोपित के खिलाफ शिकायत कर प्रकरण दर्ज कराया।

उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे-17 बायपास पर स्थित एक वाहन शोरूम पर मुबारिक पुत्र फरीद शाह 32 वर्ष निवासी खाचरौद व रितिक पुत्र पूनमचंद राठौर दयानंद कॉलोनी काम करते हैं। रितिक प्रतिदिन तिलक लगाकर काम पर जाता था। मुबारिक द्वारा उसे धमकाया जाता था कि तिलक लगाकर काम पर नहीं आएगा।

इसकी जानकारी हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने मुबारिक के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अशांति फैलाने की धारा में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है। तहसील न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया।


Related Articles