धनराज साहू को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा का विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

धनराज साहू को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा का विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

पाटन, तरुण बंछोर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति, पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।

इस घोषणा के तहत दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र के दक्षिण पाटन से वरिष्ठ भाजपा नेता धनराज साहू को प्रदेश किसान मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। धनराज साहू लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने किसानों की सेवा में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। वे सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्ष और जल उपभोक्ता संस्थाओं में निर्वाचित सदस्य रह चुके हैं।

धनराज साहू के मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और विश्वास जताया कि वे किसान हितों की आवाज़ को प्रदेश स्तर पर प्रभावी तरीके से उठाएंगे। इसके साथ ही वे सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. दयाराम साहू, प्रदेश भाजपा मंत्री जितेन्द्र वर्मा, दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, जिला भाजपा महामंत्री दिलीप साहू, पाटन सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, निर्मल जैन, पूर्व सरपंच रानीतराई व जामगांव और मण्डल महामंत्री उपस्थित रहें।

साथ ही अन्य वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धनराज साहू को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

धनराज साहू ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा में उन्हें दिए गए इस अवसर का उपयोग किसानों के हित में करने का प्रयास करेंगे और राज्यभर में किसान कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Read More : विराट हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के नारे, प्रबुद्धजनों ने दिया सनातन धर्म का संदेश


Related Articles