Dhamtari News: दो पिकअप पुलिस के कब्जे में, 12 मवेशी बरामद; अज्ञात तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

Dhamtari News: दो पिकअप पुलिस के कब्जे में, 12 मवेशी बरामद; अज्ञात तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

Chhattisgarh Dhamtari News: धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का मामला सामने आया है। डाभा दोनर मार्ग पर मवेशियों से भरी एक पिकअप पलटी हुई मिली, जबकि कुछ दूरी पर दूसरी पिकअप खड़ी मिली। दोनों वाहनों में मवेशियों को ठूंसकर भरे जाने की जानकारी सामने आई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मगरलोड थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पिकअप वाहनों को कब्जे में लेकर थाने लाया गया। जांच के दौरान दोनों वाहनों से कुल 12 मवेशी जीवित मिले, जबकि एक मवेशी मृत अवस्था में पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि पिकअप के पलटने के कारण उसकी मौत हुई होगी, हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान और तलाश के लिए जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।


Related Articles