Dhamtari News: भखारा में नवविवाहिता की मौत का मामला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Dhamtari News: भखारा में नवविवाहिता की मौत का मामला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Chhattisgarh Dhamtari News: धमतरी। भखारा थाना क्षेत्र के भखारा नगर पंचायत में 25 वर्षीय नवविवाहिता काजल पाल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि काजल की शादी करीब 6 महीने पहले भखारा निवासी युवक से हुई थी। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में मातम पसरा है।

घटना की सूचना मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों परिवारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस नवविवाहिता की मौत से जुड़े परिस्थितिजन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।


Related Articles