Chhattisgarh Latest News: CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार जल्द होगा खत्म, CM विष्णुदेव साय ने कहा- जल्द मिलेगी नई जिम्मेदारी

Chhattisgarh Latest News: CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार जल्द होगा खत्म, CM विष्णुदेव साय ने कहा- जल्द मिलेगी नई जिम्मेदारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जल्द फैसला होने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस बयान से सरकारी भर्ती विज्ञापनों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय CGPSC के वार्षिक परीक्षा कैलेंडर और अध्यक्ष की नियुक्ति से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। शासकीय सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही नए पदों के लिए वैकेंसी निकाली जाएगी। युवाओं के भविष्य और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने भर्ती विज्ञापन जारी होने की निश्चित तारीख या पदों की संख्या की जानकारी नहीं दी। फिलहाल अभ्यर्थियों की नजर CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति और आगामी भर्ती कैलेंडर पर टिकी है।


Related Articles