Raipur Latest News: न्यू राजेंद्र नगर चौपाटी में भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका

Raipur Latest News: न्यू राजेंद्र नगर चौपाटी में भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका

Chhattisgarh Raipur Latest News: रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित चौपाटी में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 5 से 6 दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक दुकान को भारी नुकसान पहुंचा। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस को बुलाया गया। चौपाटी में संचालित खाने-पीने की कई दुकानें आग की चपेट में आई हैं। दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।


Related Articles