Durg Latest News: भिलाई में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

Durg Latest News: भिलाई में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भिलाई नगर पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8.06 ग्राम चिट्टा (अफीम) बरामद किया गया है। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ की कीमत 48 हजार रुपए बताई है। आरोपी की पहचान कमलेश साव उर्फ गणपत (21), निवासी रूआबांधा, भिलाई नगर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेक्टर-9 पानी टंकी के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.06 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ।

आरोपी के खिलाफ थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 649/2025 के तहत NDPS एक्ट की धारा 22(ख) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 13 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, भंडारण और तस्करी की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।


Related Articles