Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान वे पंडरी स्थित एक निजी अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे। दौरे का प्रमुख कार्यक्रम राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 का समापन समारोह है, जिसमें अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह दोपहर 12:55 बजे दिल्ली स्थित 6A, कृष्णा मेनन मार्ग से रवाना हुए। दोपहर 1:15 बजे वे पालम एयरफोर्स टेक्निकल एरिया पहुंचे और वहां से 1:20 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरी। उनका दोपहर 3:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित था। एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से मंडी रोड, पंडरी स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम तय है।
अस्पताल कार्यक्रम के बाद अमित शाह शाम 5:05 बजे नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे वहां पहुंचने के बाद 5:35 से 5:45 बजे तक विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम 5:50 बजे वे राज्योत्सव मैदान के लिए रवाना होंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री शाम 5:55 बजे नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे।
समारोह समाप्त होने के बाद अमित शाह रात 8 बजे सड़क मार्ग से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रात 8:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचने और 8:20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

