Raipur Latest News: खमतराई में सड़क हादसे के बाद ट्रक जब्त, 60 वर्षीय महिला की मौत; फरार ड्राइवर की तलाश में पुलिस

Raipur Latest News: खमतराई में सड़क हादसे के बाद ट्रक जब्त, 60 वर्षीय महिला की मौत; फरार ड्राइवर की तलाश में पुलिस

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी के बंजारी मंदिर के बाहर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मंदिर में दर्शन कर बाहर निकलते समय महिला को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

हादसा खमतराई थाना क्षेत्र में हुआ। मृतका की पहचान अघनिया बाई निषाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी बेटी, दामाद, नाती और नातिन के साथ बंजारी मंदिर में दर्शन करने आई थी। दर्शन के बाद जब परिवार के सभी सदस्य मंदिर से बाहर निकल रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान अघनिया बाई ट्रक की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।


Related Articles