Kanker News: ग्रामीण युवाओं का मांदरी नृत्य देख कलेक्टर भी हुए उत्साहित, पारंपरिक कार्यक्रम में बढ़ाया उत्साह

Kanker News: ग्रामीण युवाओं का मांदरी नृत्य देख कलेक्टर भी हुए उत्साहित, पारंपरिक कार्यक्रम में बढ़ाया उत्साह

Chhattisgarh Kanker News: कांकेर। जिले में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिला स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम मोदे में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया, जहां ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

शिविर में ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ आदिवासी अंचल की पहचान माने जाने वाले मांदरी नृत्य के जरिए कलेक्टर कुंदन कुमार का स्वागत किया। ग्रामीण युवाओं को पारंपरिक वेशभूषा और लोकधुन पर नृत्य करते देखकर कलेक्टर भी उत्साहित हो गए।

ग्रामीणों के उत्साह और पारंपरिक नृत्य को देखकर कलेक्टर कुंदन कुमार खुद को रोक नहीं पाए और वे भी ग्रामीणों के साथ मांदरी नृत्य में शामिल हो गए। इस दौरान शिविर में मौजूद ग्रामीणों और अधिकारियों ने पारंपरिक संस्कृति के इस रंग का आनंद लिया।


Related Articles