रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अहम मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय स्थित महानदी भवन में शुरू हो गई। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित मंत्रिपरिषद के सदस्य, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव विकास शील तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
सरकारी सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि विभिन्न विभागों की नई योजनाओं और नीति संबंधी प्रस्तावों को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिल सकती है।
कृषि और ग्रामीण विकास पर रहेगा फोकस
बैठक में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने, किसानों को राहत देने और ग्रामीण विकास से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से मंथन होने की संभावना है। इसके अलावा ग्रामीण बुनियादी ढांचे, सिंचाई, कृषि उत्पादन और किसान हित से जुड़े मुद्दों पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं।
उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा
मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार सृजन से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार किया जा रहा है। सरकार का प्रयास औद्योगिक विकास को गति देने के साथ-साथ निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है।
नई योजनाओं को मिल सकती है मंजूरी
सूत्रों के मुताबिक बैठक में विभिन्न विभागों की नई योजनाओं, वित्तीय स्वीकृति से जुड़े प्रस्तावों और विकास कार्यों के लिए आवश्यक बजटीय प्रावधानों पर भी फैसला लिया जा सकता है। खासकर किसानों, ग्रामीण क्षेत्रों और जनकल्याण से जुड़ी नई पहल को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की संभावना जताई जा रही है।मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से जारी की जाएगी।

