Surajpur News: अभाविप प्रतापपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, भरत लाल आयम बने नगर मंत्री; शासकीय कालिदास महाविद्यालय की कैंपस टीम का भी हुआ गठन

Surajpur News: अभाविप प्रतापपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, भरत लाल आयम बने नगर मंत्री; शासकीय कालिदास महाविद्यालय की कैंपस टीम का भी हुआ गठन

Chhattisgarh Surajpur News: सूरजपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) इकाई प्रतापपुर की नवीन नगर कार्यकारिणी एवं शासकीय कालिदास महाविद्यालय की कैंपस कार्यकारिणी की घोषणा समारोहपूर्वक की गई। कार्यक्रम में अभाविप कोरिया विभाग के विभाग संयोजक प्रदीप यादव एवं सूरजपुर जिला संयोजक विकास ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान विभाग संयोजक प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले 78 वर्षों से राष्ट्रहित, छात्रहित और समाजहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा और भारतीय महापुरुषों के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यकारिणी घोषणा से पूर्व विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को अभाविप की आचार पद्धति, संगठनात्मक संरचना एवं दायित्वों का प्रशिक्षण भी दिया गया। अंतिम सत्र में नवीन नगर कार्यकारिणी एवं महाविद्यालय कैंपस कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

घोषित नगर कार्यकारिणी में भरत लाल आयम को नगर मंत्री बनाया गया। वहीं आयुष वर्मा, पीयूष मित्तल, सूर्या पैकरा, अनिमा सिंह और हिमांशु सिंह आयम को नगर सहमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा संगठन के विभिन्न आयामों एवं प्रकोष्ठों के लिए भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

शासकीय कालिदास महाविद्यालय की कैंपस कार्यकारिणी में नरेंद्र सिंह को अध्यक्ष तथा अभिषेक कुशवाहा को कैंपस मंत्री बनाया गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष, सहमंत्री, कार्यालय मंत्री, छात्रा प्रमुख, सोशल मीडिया, एनएसएस, एनसीसी, तकनीकी, विभाग प्रमुख सहित विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम के अंत में सूरजपुर जिला संयोजक विकास ठाकुर ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को प्रतापपुर क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अभाविप प्रतापपुर के निवर्तमान नगर मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिंकु नाविक, विभाग छात्रा प्रमुख रेशमी सिंह, जिला छात्रा प्रमुख कु. नीरज सिंह, नारायण पैकरा, राज यादव, अनंत प्रकाश, दिलीप यादव, राजकुमारी, प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related Articles