Bhilai News: भिलाई में खेलो इंडिया अस्मिता साइक्लिंग लीग का आयोजन, 328 महिला खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Bhilai News: भिलाई में खेलो इंडिया अस्मिता साइक्लिंग लीग का आयोजन, 328 महिला खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Khelo India Asmita Cycling League: भिलाई। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन में साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट तथा बीएसपी साइक्लिंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में भिलाई में जिला स्तरीय खेलो इंडिया अस्मिता साइक्लिंग लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 328 महिला और बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद एवं साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के मुख्य संरक्षक विजय बघेल थे। विशिष्ट अतिथियों में भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल, पूर्व विधायक एवं संरक्षक विनोद खांडेकर, बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष परविंदर सिंह तथा छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ के अध्यक्ष डॉ. रमेश श्रीवास्तव शामिल रहे।

साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव विनायक चन्नावार और दुर्ग डिस्ट्रिक्ट के सचिव देवप्रकाश वर्मा ने बताया कि अस्मिता साइक्लिंग लीग का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मविश्वास और खेलों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। सब जूनियर बालिका वर्ग (16 वर्ष से कम) में शीतल ने प्रथम, वंदना ने द्वितीय और साक्षी सलामे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग (17-18 वर्ष) में इशिता सिन्हा प्रथम, मेघा साहू द्वितीय और पुष्पांजलि तृतीय रहीं। वहीं सीनियर महिला वर्ग (18 वर्ष से अधिक) में हीना ने पहला, प्रभा ने दूसरा और बबीता मलिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस आयोजन में विभिन्न खेल संघों, स्वास्थ्य विभाग, यातायात पुलिस और नगर निगम भिलाई का विशेष सहयोग रहा।


Related Articles