Kabir Prakatya Mahotsav: गौरमाटी में मनाया जाएगा प्रदेश स्तरीय सतगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव, संत समाज और कबीरपंथियों को दिया गया आमंत्रण

Kabir Prakatya Mahotsav: गौरमाटी में मनाया जाएगा प्रदेश स्तरीय सतगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव, संत समाज और कबीरपंथियों को दिया गया आमंत्रण

Kabir Prakatya Mahotsav: कबीरधाम। कबीर सैनिक सेवार्थी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा इस वर्ष भी प्रदेश स्तरीय सतगुरु कबीर साहेब प्राकट्य महोत्सव का भव्य आयोजन ग्राम गौरमाटी, जिला कबीरधाम में किया जा रहा है। आयोजन को लेकर संघ की ओर से प्रदेशभर के संत समाज, कबीरपंथी अनुयायियों एवं श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।

संघ की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि समयाभाव के कारण सभी संतों और श्रद्धालुओं के पास व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर निमंत्रण देना संभव नहीं हो सका। ऐसे में व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए संदेश को ही सादर निमंत्रण के रूप में स्वीकार करने का आग्रह किया गया है।

आयोजकों ने संत समाज, कबीरपंथी भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं की उपस्थिति की प्रतीक्षा रहेगी और सभी मिलकर सतगुरु कबीर साहेब के प्राकट्य उत्सव को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाएंगे।

महोत्सव के दौरान सतगुरु कबीर साहेब के विचारों, संदेशों और मानवता, समरसता तथा सद्भावना के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। आयोजन को लेकर कबीरपंथी समाज में उत्साह का माहौल है।


Related Articles