जनपद पंचायत पाटन उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, नरेंद्र गायकवाड़ ने नाम वापस लेकर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को दिया समर्थन

जनपद पंचायत पाटन उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, नरेंद्र गायकवाड़ ने नाम वापस लेकर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को दिया समर्थन

Chhattisgarh Patan News: पाटन। जनपद पंचायत पाटन के क्षेत्र क्रमांक 04 में होने वाले उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। नाम वापसी के अंतिम दिन प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया है।

चुनावी समीकरण बदले

इस उपचुनाव के लिए कुल पांच प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए थे। नरेंद्र गायकवाड़ के चुनाव मैदान से हटने के बाद अब मुकाबला और अधिक रोचक हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि गायकवाड़ के समर्थन से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू की स्थिति क्षेत्र में और मजबूत हुई है।

नाम वापसी के दौरान जुटे भाजपा नेता

नामांकन वापसी के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, सरपंच संघ अध्यक्ष सहित,, और मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

नरेंद्र गायकवाड़ के समर्थन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं का दावा है कि क्षेत्र क्रमांक 04 में भाजपा की जीत अब और अधिक मजबूत हो गई है।


Related Articles