छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, वेबसाइट पर ऐसे देखें परिणाम

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, वेबसाइट पर ऐसे देखें परिणाम

CG Board CGBSE Result 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस वर्ष परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों और डिजीलॉकर के माध्यम से देख सकते हैं।

इससे पहले स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक्स (X) पर जानकारी साझा करते हुए बताया था कि परिणाम थोड़ी देर में जारी किए जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन से परिणाम जारी किए।

इस वर्ष दोनों कक्षाओं में कुल 5.66 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें केवल 12वीं के ही 2,45,785 छात्र शामिल थे। छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन देख सकते हैं।

परीक्षा की तारीखें
कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक चली थी।

ऐसे देखें रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं—

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  • “Result” या “Exam Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें।
  • रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे भविष्य के उपयोग के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित रख लें।


Related Articles