CG Board Result 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षाओं के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे। इसकी आधिकारिक पुष्टि शिक्षा मंत्री ने कर दी है, जिससे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा रिजल्ट जारी
मिली जानकारी के अनुसार, रिजल्ट दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। इसके तुरंत बाद छात्र ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकेंगे।
यहां देखें अपना रिजल्ट
रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं:
- cgbse.nic.in
- results.cg.nic.in
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम देख सकें।
रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता का माहौल है और सभी की नजरें अब कल होने वाली आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

