पाटन। पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध जुआ एवं सट्टा कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाटन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वार्ड क्रमांक 09 में दबिश देकर एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 30 जनवरी 2026 को रात्रि गश्त के दौरान पाटन पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 09 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान का संचालक दुकान की आड़ में मोबाइल फोन के माध्यम से अवैध सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।
दबिश के दौरान आरोपी को मोबाइल के जरिए सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से नगद राशि, सट्टा संचालन में प्रयुक्त स्मार्टफोन तथा सट्टा पर्चियां जप्त की हैं।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। पाटन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read More : रायपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों की शराब की जब्त

