रायपुर में कारोबारी के घर पुलिस की रेड, लाखों का हुक्का पॉट, तंबाखू और गोगो बरामद

रायपुर में कारोबारी के घर पुलिस की रेड, लाखों का हुक्का पॉट, तंबाखू और गोगो बरामद

राजधानी रायपुर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पान मसाला कारोबारी के घर पर छापेमारी कर पुलिस ने लाखों रुपए का हुक्का पॉट, गोगो और प्रतिबंधित तंबाखू सामग्री जब्त किया है।

पान मसाला कारोबारी का नाम अशोक मदनी बताया जा रहा है। आरोपी पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। पूरे मामले का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे। मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, पुलिस को पान मसाला कारोबारी अशोक मदनी के घर में अवैध रूप से हुक्का पॉट, गोगो और तंबाखू सामग्री का भंडारण की शिकायत मिली थी। शनिवार दोपहर को कारोबारी के घर में रेड मारी गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई।

कारोबारी ने घर को बना रखा था गोदाम

खम्हारडीह पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि, कारोबारी ने घर के हर कमरे में प्रतिबंधित सामान को रखा था। घर के अलग-अलग कमरों में तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में हुक्का पॉट, फ्लेवरयुक्त तंबाखू, गोगो रखा हुआ था।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि, कारोबारी लंबे समय से शहर और आसपास के इलाकों में हुक्का पॉट-गोगो सप्लाई करने का काम कर रहा था। कारोबारी से कौन–कौन प्रतिबंधित सामान खरीदता था, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।

पहले भी हो चुका है गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कारोबारी पहले भी हुक्का सामग्री के साथ गिरफ्तार हो चुका है। अप्रैल 2025 में पुलिस ने 50 लाख से ज्यादा की सामग्री जब्त की थी। इस कार्रवाई के कुछ दिन बाद कारोबारी फिर से सक्रिय हुआ और प्रतिबंधित हुक्का सामग्री को बेचना शुरू कर दिया।


Related Articles