रायपुरः छत्तीसगढ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ कई IAS अफसरों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक समग्र शिक्षा आयुक्त किरण कौशल को अब पाठ्य पुस्तक निगम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 2009 बैच के आईएएस अफसर अवनीश कुमार शरण को RDA में मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आकाश छिकारा को बस्तर कलेक्टर बनाय़ा गया है।
बता दें कि दो जिलों के कलेक्टर्स को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इनमें बस्तर के कलेक्टर एस हरीश भी शामिल है। बस्तर के कलेक्टर एस। हरीश को भारत सरकार ने केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में उप सचिव नियुक्त किया है। सरकार ने उन्हें कुछ दिन पहले ही रिलीव किया था। ऐसे में यह माना जा रहा था कि जल्द ही वहां नए कलेक्टरों की पदस्थापना की जाएगी। अब आखिरकार वहां आकाश छिकारा की पोस्टिंग की गई है।
दिसंबर में भी हुआ था तबादला
पिछले महीने ही छत्तीसगढ़ में 11 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ था। इनमें 7 जिलों के कलेक्टर बदले गए थे। अब एक बार फिर से आईएएस अफसरों के ट्रांसफर की चर्चा प्रदेश में चल रही है। बताया जा रहा है कि जनवरी महीने के अंत तक आईएएस अफसरों के ट्रांसफर की सूची जारी हो सकती है।


