प्रिज्म पब्लिक स्कूल में 13वां वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा दर्शकों का मन

प्रिज्म पब्लिक स्कूल में 13वां वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा दर्शकों का मन

प्रिज्म पब्लिक स्कूल, ग्राम महकाखुर्द में 13वां वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रियर एडमिरल अतुल चंद्र तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि रिसाली नगर निगम, वार्ड 1 की पार्षद सविता ढवस, विशेष अतिथि ग्राम पंचायत महकाखुर्द की सरपंच अर्चना यादव, और नगर पंचायत उतई के वार्ड 14 की पार्षद संगीत रजक एवं वार्ड 8 के पार्षद विजयलक्ष्मी साहू भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व सत्र के मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया, जिनमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भी शामिल थे। इसके अलावा स्कूल के पूर्व छात्रों हिमांशु वर्मा और हिमशिखा यादव को विशेष अकादमिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

वार्षिक उत्सव के दौरान बच्चों ने भारत की विविधता को दर्शाते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य डुमेश कुमार ने प्रिज्म पब्लिक स्कूल उतई एवं महकाखुर्द का सामूहिक वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए इस सत्र की उपलब्धियों और छात्रों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित सफलताओं की जानकारी दी। उन्होंने स्कूल द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए प्रयासों जैसे कराटे प्रशिक्षण, लाइफ स्किल क्लासेस और विशेष कम्युनिकेशन क्लासेस के बारे में भी विस्तार से बताया।

मुख्य अतिथि रियर एडमिरल अतुल चंद्र तिवारी ने जीवन में मेहनत, लगन और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों और अभिभावकों को संबोधित किया तथा स्कूल की पहलों की सराहना की। संस्था के चेयरमैन रूपेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सफलता पर छात्रों और शिक्षकों को बधाई देते हुए संस्था की विकास यात्रा और विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों का विशेष सम्मान भी किया गया। प्रिज्म पब्लिक स्कूल उतई की प्राचार्या स्वर्णलता पाल ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थापक सदस्य पारामिता मोहंती, डायरेक्टर असीम साहू और ख्याति साहू भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की शिक्षिकाएं पायल देवांगन और श्रेया श्रीवास्तव ने किया।

Read More : रायपुर के 6 प्रमुख मार्ग नो-फ्लैक्स जोन घोषित, सरकारी विज्ञापनों को ही छूट, रोजाना निगरानी और सख्त कार्रवाई के निर्देश


Related Articles