पाटन, तरुण बंछोर। बठेना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और सोना-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, चोर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से घर में लगे CCTV कैमरे का DVR भी अपने साथ ले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की भी जांच कर रही है।

