डीडगा गांव बना कबड्डी का केंद्र, ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों और दर्शकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

डीडगा गांव बना कबड्डी का केंद्र, ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों और दर्शकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रानीतराई, तरुण बंछोर। यंग स्टार क्लब एवं ग्रामवासी डीडगा के तत्वावधान में ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी और वीर हनुमान की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग), रश्मि भेदप्रकाश वर्मा (जनपद सदस्य), राजेश ठाकुर (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस), रमन टिकरिहा (पूर्व सभापति), सुलोचना चंदनिहा (सरपंच) और रणजीत ठाकुर (उपसरपंच) उपस्थित रहे।

विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने अपने संबोधन में कहा कि कबड्डी एक सस्ता, सुलभ और आसान खेल है, जो खिलाड़ियों में अनुशासन, साहस और खेल भावना का विकास करता है। वहीं जनपद सदस्य रश्मि वर्मा ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बृजलाल चंदनिहा, राकेश बोधे, नंद यादव, उमेंद्र ठाकुर, वासु वर्मा, श्रवण वर्मा, सदाशिव ठाकुर, रामस्वरूप ठाकुर, थानसिंह पटेल, चंद्रहास धनकर, रूपेश साहू, राजा ठाकुर, दुकालू निषाद, विनय ठाकुर, विवेक पटेल, ऋषभ पटेल, लक्की ठाकुर, प्रियांशु ठाकुर, बबलू पाटिल सहित खिलाड़ी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Read More : विराट हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के नारे, प्रबुद्धजनों ने दिया सनातन धर्म का संदेश


Related Articles