Pawan Singh Rise and Fall Show: भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने रिएलिटी शो राइज एंड फाल शो को अलविदा कह दिया है। रिएलिटी शो राइज एंड फाल ने बिग बॉस से ज्यादा की टीआरपी बटोरी है और उसमें पवन सिंह सबसे बड़ा किरदार थे।
रिएलिटी शो राइज एंड फाल शो के कई सारे क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। जिसमें पवन को कहते हुए सुना जा रहा था कि “ अगर पवन सिंह 30 सेकेंड चुप भी रहेगा तो वो 30 सेकेंड की टीआरपी आएगी। पवन सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का सलमाम कहा जाता और उनके फैंस उन्हें पावर स्टार पवन सिंह कह कर संबोधित करते हैं।
Read More : अगर आपने नहीं देखी महावतार नरसिम्हा, ओटीटी पर 56 दिनों बाद रिलीज हुई, यहां देखें
शो को पवन सिंह के कारण ही मिली थी पॉपुलेरिटी
सोशल मीडिया पर पवन सिंह के कई क्लिप्स वायरल हुए हैं, उसमें से क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल एक्स वाइफ धनश्री के साथ पवन सिंह का वीडियो वायरल हुआ थी, इसके साथ ही पवन सिंह धनश्री मांथे पर बिंदी लगाने के लिए भी बोलते हुए दिख जाएंगे । मगर शो और पवन सिंह और पवन सिंह के फैंस के लिए बुरी खबर है। पवन सिंह ने शो छोड़ दिया है। खबरों के मुताबिक, उनकी फैमिली उन्हें लेने के लिए सेट पर आई थी और वो चले गए। शो से जाते समय पवन ने बताया कि वो राइज एंड फॉल में कंटेस्टेंट की तरह नहीं आए थे बल्कि कुछ ही समय के लिए इसका हिस्सा थे।