Women’s ODI Cricket : स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास महिला वनडे क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं…

Women’s ODI Cricket :  स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास महिला वनडे क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं…

Women’s ODI Cricket : भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों पर 117 रन की जबरदस्त शतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े। यह उनके वनडे करियर का 12 वां शतक है। मंधाना की इस बेहतरीन पारी के दम पर भारत ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस मैच में उन्होंने प्रतिका रावल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 70 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

भारत के लिए गौरव की बात, अधिक शतक लगाने वाली महिला भारत से

इस शतक के साथ स्मृति मंधाना ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग कैलेंडर ईयर (2024 और 2025) में तीन या उससे अधिक शतक लगाए हैं। साल 2024 में मंधाना ने चार शतक लगाए थे, जबकि साल 2025 में अब तक उन्होंने तीन शतक पूरे कर लिए हैं। इससे पहले कोई भी महिला खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में ऐसा कारनामा नहीं कर पाई है।

Read More: टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से क्यों नहीं मिलाया हाथ? सूर्यकुमार ने किया खुलासा

देश – दुनिया में फहराया अपने नाम का परचम , अब तक बना चुकी है 12 शतक और 32 अर्धशतक

Women’s ODI Cricket : मौजूदा साल यानी 2025 में स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने अब तक 13 मैचों में 803 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। रन बनाने के मामले में उनके बाद भारत की ही उभरती बल्लेबाज प्रतिका रावल हैं, जिन्होंने 658 रन बनाए हैं।
स्मृति मंधाना ने साल 2013 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक उन्होंने 107 मैचों में कुल 4763 रन बनाए हैं। उनके नाम 12 शतक और 32 अर्धशतक दर्ज हैं। मंधाना इस समय भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी बन चुकी हैं और लगातार अपनी लय और अनुभव से टीम को मजबूत बना रही हैं। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में उनसे और भी बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद की जा रही है।


Related Articles