CM Sai Bastar Visit: बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए साय सरकार का बड़ा फैसला, क्षतिग्रस्त मकानों के लिए इतने लाख देगी सरकार

CM Sai Bastar Visit: बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए साय सरकार का बड़ा फैसला, क्षतिग्रस्त मकानों के लिए इतने लाख देगी सरकार

CM Sai Bastar Visit जगदलपुरः प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बारिश के बीच सोमवार को बस्तर में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जगदलपुर से लगे मांदर क्षेत्र का हवाई सर्वे किया। दंतेवाड़ा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर हर परिवार को संभव मदद पहुंचाने निर्देश दिए। सीएम साय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कच्चे मकान के लिए एक लाख 20 हजार रुपए, जबकि पक्के मकान के लिए एक लाख 40 हजार रुपए तत्काल राहत राशि स्वीकृत की गई है। वहीं फसल के लिए भी प्रति एकड़ ₹6000 की रकम किसानों को दी जाएगी।

Read More : सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, अब शिक्षक बने रहने के लिए ये एग्जाम पास करना अनिवार्य, नहीं तो देना होगा इस्तीफा!

अपने विशेष विमान से पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लो फलाइग करते हुए बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लिया। आम लोगों से मुलाकात में भी उन्होंने आश्वासन दिया है कि बाढ़ग्रस्त परिवारों का ख्याल शासन प्रशासन रखेगा और सरकार इस आपदा के वक्त पीड़ित लोगों के साथ खड़ी है। कांग्रेस द्वारा पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया जाने के आरोपों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं कहा। वहीं वोट चोरी मामले में भी मुख्यमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में आम लोगों को बेहतर मदद मिल सके इसे ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। मुख्यमंत्री के वापस लौटने के साथ ही बस्तर में फिर तेज बारिश शुरू हो गई है।


Related Articles