Mahasamund News : खेत में काम करते वक्त गिरी आकाशीय बिजली, पति-पत्नी की मौके पर मौत, महिला घायल

Mahasamund News : खेत में काम करते वक्त गिरी आकाशीय बिजली, पति-पत्नी की मौके पर मौत, महिला घायल

महासमुंद। जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुडीपार में खेत में काम कर रहे पति-पत्नी पर आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य महिला भी घायल हुई है।

पिथौरा ब्लॉक के ग्राम मुडीपार निवासी राधेश्याम दीवान (35), उनकी पत्नी रत्ना बाई दीवान (30) और उमेश्वरी दीवान (30) सुबह अपने खेत पर काम करने गए थे। दोपहर करीब 3 बजे आकाश में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने लगी।

Read More : पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव के पैलेस में चोरी, पीतल की 15KG वजनी हाथी की मूर्ति गायब, CCTV फुटेज आया सामने, देखें VIDEO

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत

जब सभी लोग खेतों में काम में व्यस्त थे, तभी आकाशीय बिजली राधेश्याम और रत्ना बाई पर गिर गई। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूरी पर खेत में काम कर रही उमेश्वरी भी इस घटना में घायल हो गईं।

घायल महिला अस्पताल में भर्ती

आसपास काम कर रहे लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल उमेश्वरी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।


Related Articles