Gold-Silver Price Today: हफ्ते की शुरुआत तेजी के साथ, सोना ₹1.44 लाख के पार, चांदी में ₹2,000 से ज्यादा की छलांग

Gold-Silver Price Today: हफ्ते की शुरुआत तेजी के साथ, सोना ₹1.44 लाख के पार, चांदी में ₹2,000 से ज्यादा की छलांग

Gold-Silver Price Today: नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों ने पिछले सप्ताह की तेजी को बरकरार रखते हुए सोमवार, 27 जुलाई को भी मजबूत शुरुआत की। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में दोनों कीमती धातुओं में अच्छी बढ़त देखने को मिली। सोना 0.64 प्रतिशत से अधिक और चांदी 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार करती नजर आई।

सुबह करीब 10:02 बजे MCX पर 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना 914 रुपये की बढ़त के साथ 1,44,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,44,111 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे हाई भी छुआ। वहीं, इसका इंट्राडे लो 1,43,575 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। शुक्रवार को सोना 1,43,106 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। 4 सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 2,271 रुपये (1.02 प्रतिशत) की तेजी के साथ 2,24,409 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,24,632 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे हाई और 2,23,500 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे लो दर्ज किया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,22,138 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

हालांकि, पिछले सप्ताह शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 5,000 रुपये टूटकर 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

गौरतलब है कि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार और MCX बंद रहते हैं। ऐसे में सोमवार को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी लौटने से निवेशकों और कारोबारियों के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


Related Articles