सक्ती के वेदांता पावर प्लांट हादसे पर अपडेट, अब तक 16 मजदूरों की मौत, 4 को रायपुर में कराया गया भर्ती

सक्ती के वेदांता पावर प्लांट हादसे पर अपडेट, अब तक 16 मजदूरों की मौत, 4 को रायपुर में कराया गया भर्ती

Vedanta Power Plant Accident Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 16 मजदूरों की मौत हो गई। 4 की मौके पर ही जान गई, जबकि 5 की मौत रायगढ़ मेडिकल कॉलेज, 5 की जिला अस्पताल रायगढ़ और 2 की रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

हादसे में कुल 36 लोग झुलसे हैं, 18 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। फिलहाल 4 मृतकों की पहचान ठंडाराम और पप्पू कुमार और अमृत लाल पटेल (50) और यूपी के बृजेश कुमार के रूप में हुई है। बाकी की पहचान जारी है।

हादसे के बाद प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने प्रबंधन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। कुछ मजदूर लापता हैं। परिजनों का कहना है कि प्रबंधन कोई जानकारी नहीं दे रहा है। वहीं कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

वेदांता प्रबंधन ने मृतक परिजनों को 35-35 लाख रुपए सहायता राशि और नौकरी देने का ऐलान किया है। घायलों को 15-15 लाख रुपए दिए जाएंगे। इससे पहले PMO ने मुआवजे की घोषणा की थी। PMNRF से हर मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

4 घायलों को रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया

वेदांता में हुए हादसे के 04 गंभीर घायल मजदूरों को लाया गया रायपुर, कालड़ा अस्पताल में किया गया भर्ती, अब्दुल करीम 39 साल, उपेंद्र साहू 38 साल, अशोक परिहा 38 साल और किस्मत अली 26 साल को लाया गया रायपुर, अब्दुल करीम और अशोक परिहा मृत अवस्था में लाए गए। उपेंद्र साहू 85% जला है वेंटिलेटर पर हालत गंभीर, किस्मत अली 90% जला है वेंटिलेटर पर हालत गंभीर, सभी घायल मरीज झारखंड के गढ़वा और खरसिया के निवासी।


Related Articles