Raipur Accident News: रायपुर में दर्दनाक हादसा, रेत से भरे हाइवा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की मौत

Raipur Accident News: रायपुर में दर्दनाक हादसा, रेत से भरे हाइवा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की मौत

Raipur Accident News: रायपुर। रायपुर जिले के गोबरा नवापारा क्षेत्र में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रेत से भरे हाइवा और खाली ट्रक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाके की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक पिपरौद-बजरंगपुर के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के नजदीक रात करीब 1:30 बजे रेत से लदा हाइवा सामने से आ रहे खाली ट्रक से भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग केबिन में बुरी तरह फंस गए।

जेसीबी से निकाले गए घायल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

धमतरी जिले के रहने वाले थे मृतक
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • भागवत राम साहू (65), पारागांव
  • सुमित यादव (19), नवागांव, धमतरी
  • दीपक पटेल (22), कातलबोड़, धमतरी

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Related Articles