Aaj Ka Rashifal: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और बुधवार का दिन है। अमावस्या तिथि रात 11 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 3 बजकर 26 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। सुबह 8 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र शुरू होगा। साथ ही आज हरियाली अमावस्या है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक और करियर के लिहाज से लाभदायक रहेगा, जबकि कुछ लोगों को अपने काम और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी होगी।
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के साथ आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। रोजगार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकती है। मेहनत करते रहें और आलस्य को खुद पर हावी न होने दें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1
वृष राशि: परिवार में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। आपके पराक्रम और धैर्य में वृद्धि होगी। संतान की सफलता से घर में खुशी का माहौल बनेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 2
मिथुन राशि: आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ सकता है और परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। नौकरी में उन्नति के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। काम पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 4
कर्क राशि: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। काम आपकी इच्छा के अनुसार पूरे होंगे। मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा से फायदा मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ घूमने या खरीदारी का कार्यक्रम बन सकता है। काम के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 7
सिंह राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने अनुभव का लाभ मिलेगा। जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1
कन्या राशि: आज आपको बेवजह के कामों में समय गंवाने से बचना चाहिए। लंबित कार्यालयीन कार्यों को प्राथमिकता देकर पूरा करें। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा और मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से मन को संतुष्टि मिलेगी। परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं, लेकिन फोकस बनाए रखना जरूरी होगा।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 3
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए बिजनेस पार्टनर के साथ महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। कपड़ा कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और परिवार में समृद्धि बनी रहेगी।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4
वृश्चिक राशि: व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन सकती है। परिवार के साथ नए वाहन की खरीद को लेकर चर्चा होगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी और संतान से खुशी मिलेगी। अधूरे काम पूरे होने के योग हैं। हालांकि किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करके निजी बातें साझा करने से बचें।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 8
धनु राशि: आज सोचने-समझने की क्षमता बेहतर रहेगी और आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। ससुराल पक्ष में मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी विषय को समझने के लिए वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 2
मकर राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। कारोबार में अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकती है।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कुंभ राशि: आज का दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन कामकाज की अधिकता का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। घरेलू जरूरत का सामान खरीद सकते हैं। अचानक मेहमानों के आने से घर में रौनक बढ़ेगी। सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे तो सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 9
मीन राशि: आज का दिन शानदार रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं, जो करियर में तरक्की के लिए मददगार होंगे। खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और व्यापार में मुनाफा होने के योग हैं।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

