Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार का दैनिक राशिफल जारी, किसी को व्यापार में लाभ तो किसी को परिवार का मिलेगा सहयोग

Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार का दैनिक राशिफल जारी, किसी को व्यापार में लाभ तो किसी को परिवार का मिलेगा सहयोग

Aaj Ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार। आज आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रात 9 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। चतुर्दशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज रात 11 बजकर 21 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा और रात 9 बजकर 20 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और आपका शुभ रंग व शुभ अंक क्या है।

मेष राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रह सकता है। विद्यार्थियों को राहत मिलेगी और वे नया शेड्यूल बनाने के बारे में सोच सकते हैं। ऑफिस में काम पर ध्यान केंद्रित करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने और सोच-विचार किए बिना उधार देने से बचें। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लेना आपके लिए शुभ रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

वृष राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रह सकता है। योजनाओं के अनुसार काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ के अवसर बन सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध बेहतर होंगे और संतान की ओर से सुख मिल सकता है। किसी गोपनीय बात की जानकारी भी मिल सकती है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने की संभावना है। कारोबार बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। किसी को दिया हुआ उधार वापस मिलने से आर्थिक राहत मिल सकती है। व्यापार में किसी व्यक्ति से लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। घर में किसी कार्यक्रम के कारण दिनचर्या में बदलाव हो सकता है। पुराने काम पूरे होने और रिश्तों में गलतफहमियां दूर होने से प्रसन्नता मिलेगी।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

कर्क राशि: आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। काम पूरा करने पर आपका विशेष ध्यान रहेगा, हालांकि कुछ मामलों में अपेक्षित सहयोग मिलने में परेशानी हो सकती है। ऑफिस में किसी विषय पर विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। बड़ी कंपनियों में काम करने वालों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। खुद का कारोबार शुरू करने की योजना बना रही महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसरों पर विचार करना चाहिए।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

सिंह राशि: आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ सकारात्मक बदलाव करने का विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार पर ध्यान दें। व्यवहार में सकारात्मक बदलाव से नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। दूसरों की मदद करने का अवसर भी मिलेगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

कन्या राशि: आज दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ हो सकती है। माता-पिता की नाराजगी दूर होने से पारिवारिक माहौल बेहतर होगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। कारोबारी किसी जरूरी बैठक में शामिल हो सकते हैं। उधार से जुड़ी परेशानी दूर होने पर राहत मिलेगी। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है और सिरदर्द से राहत मिलने की संभावना है।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

तुला राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरा रह सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। लकड़ी के कारोबार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। लेखकों को नई कहानी लिखने का विचार आ सकता है, जबकि पेंटिंग बनाने वालों की कलाकृतियों को प्रदर्शनी में जगह मिल सकती है। परिवार में नए सदस्य के आने से खुशियों का माहौल बन सकता है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रह सकता है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करने से पहले घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। जीवनसाथी को करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। कूरियर व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होने की उम्मीद है। आपकी मेहनत से सहकर्मी और जूनियर प्रेरित हो सकते हैं। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तली-भुनी चीजों का सेवन सीमित रखें।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

धनु राशि: आज का दिन पहले से बेहतर रह सकता है। परिवार के साथ समय बिताने और जीवनसाथी से लंबी बातचीत करने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ घर पर फिल्म देखने की योजना बन सकती है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने की संभावना है और माता-पिता का सहयोग बना रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

मकर राशि: आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। एकाग्रता के साथ किया गया काम लाभदायक साबित हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी या लवमेट के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है, जिससे काम का दबाव कम होगा। रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े लोग नए हाउसिंग प्रोजेक्ट की योजना बना सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। किसी बात को लेकर परेशानी हो तो किसी करीबी मित्र से चर्चा करने पर मन हल्का हो सकता है। परिवार के साथ फिल्म देखने या दोस्तों की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई नया कौशल सीखने की योजना भविष्य में लाभ दे सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में विशेषज्ञ की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 7

मीन राशि: आज आपका दिन नई उमंग के साथ शुरू हो सकता है। आपका अच्छा व्यवहार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। घर की सजावट में बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। ठेकेदारी के काम से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। मौसम में बदलाव के बीच पर्याप्त पानी पीने और दिनचर्या का ध्यान रखने की जरूरत है। कारोबार में काम करने का नया तरीका लाभदायक हो सकता है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना मिल सकती है।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 6


Related Articles