CG News: हेट स्पीच मामले में जेल से रिहा हुए अमित बघेल, बाहर आते ही किया अडानी के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान

CG News: हेट स्पीच मामले में जेल से रिहा हुए अमित बघेल, बाहर आते ही किया अडानी के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान

CG Latest News: रायपुर: हेट स्पीच मामले में जेल में बंद जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल सोमवार को रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें जेल से रिहाई मिली। जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जेल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। आतिशबाजी के साथ ढोल-डीजे बजाकर जश्न मनाया गया।

जेल से बाहर आने के बाद अमित बघेल सीधे गुरुघासीदास बाबा चौक स्थित महतारी अंगना पहुंचे। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की आरती की। इस दौरान छत्तीसगढ़िया समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शहर में अलग-अलग जगहों पर भी समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया।

रिहाई के बाद अडानी के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान

रिहाई के बाद अमित बघेल ने आने वाले दिनों में अडानी के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी सरकार के खिलाफ आंदोलन को और तेज करेगी। साथ ही उन्होंने पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर बैठक करने की बात कही।

बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना

अमित बघेल ने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों सरकारों में छत्तीसगढ़िया लोगों के ऊपर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को 2028 का इंतजार है और छत्तीसगढ़िया लोग इस सरकार को हटाने का काम करेंगे।

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी बनेगी रणनीति

अमित बघेल ने बताया कि पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर बैठक की जाएगी। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी बड़ी योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

हेट स्पीच मामले में जेल में थे बंद

बता दें कि अमित बघेल हेट स्पीच के आरोप में जेल में बंद थे। उनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में एफआईआर दर्ज की गई थीं। सुप्रीम कोर्ट से रिहाई का आदेश मिलने के बाद उन्हें जेल से बाहर आने का रास्ता मिला।


Related Articles