Raipur News: माना थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

Raipur News: माना थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क पर जा रही दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।


Related Articles