Chhattisgarh Pratappur News: प्रतापपुर। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा एवं सद्भावना कार्यक्रम आयोजित कर उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। इसके बाद छात्रावास पहुंचकर बच्चों के बीच भी फल बांटे गए और केक काटकर जन्मदिवस की खुशियां साझा की गईं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने सार्वजनिक जीवन में शिक्षा, जनसेवा और समाजहित के लिए निरंतर कार्य किया है। उनके जन्मदिवस को सेवा कार्य के रूप में मनाते हुए जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर जालिमसाय मुमसाद खान (मोना), प्रणव दुबे (बाबू), मकसूद, रिजवान (रिज्जु), विनय चौधरी, कमलेश रवि, दीपक, राजा हसन, तबरेज, अयान अंसारी, अमानत अंसारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

