प्रतापपुर कॉलेज में पानी का संकट: ABVP ने सौंपा ज्ञापन, 7 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

प्रतापपुर कॉलेज में पानी का संकट: ABVP ने सौंपा ज्ञापन, 7 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

Chhattisgah Pratappur News: प्रतापपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रतापपुर स्थित शासकीय कालिदास महाविद्यालय में पेयजल संकट को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन में बताया गया कि भीषण गर्मी के बीच कॉलेज में पेयजल की स्थिति बेहद खराब है और छात्र-छात्राओं को पीने के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। करीब 2 हजार विद्यार्थियों वाले इस महाविद्यालय में बुनियादी सुविधा का अभाव गंभीर चिंता का विषय बताया गया है।

इसके अलावा गर्ल्स वॉशरूम में पानी की कमी के कारण गंदगी फैल रही है, जिससे छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और शौचालय का उपयोग भी मुश्किल हो गया है।

अभाविप ने मांग की है कि कॉलेज परिसर में तत्काल बोरवेल खनन कराया जाए ताकि पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। ज्ञापन सौंपते समय नगर मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिंकू नाविक, अभिषेक कुशवाहा, पीयूष मित्तल, श्याम यादव, दिलीप यादव, रंजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Related Articles