Chhattisgarh Dongargaon News डोंगरगांव: अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोंगरगांव पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 58 पौवा देशी प्लेन शेरा शराब बरामद की है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 44,640 रुपए बताई गई है।
सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस के अनुसार 14 सितंबर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कोनारी मेन रोड से बिना वैध दस्तावेज के अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कोनारी रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम प्रदीप देवांगन (38 वर्ष) निवासी बाजार चौक के पीछे, ग्राम अर्जुनी, थाना डोंगरगांव बताया।
58 पौवा देशी शराब बरामद
पुलिस ने मोटरसाइकिल पर रखे प्लास्टिक के थैले की तलाशी ली तो उसमें 58 पौवा देशी प्लेन शेरा शराब मिली। बरामद शराब की कुल मात्रा 10.440 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 4,640 रुपए बताई गई है। आरोपी शराब के परिवहन और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस पुलिस के सामने पेश नहीं कर सका।
शराब और बाइक जब्त
पुलिस ने मौके से शराब के साथ शराब परिवहन में इस्तेमाल सुपर स्पेंडल मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपए है, जब्त कर ली। इस तरह जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 44,640 रुपए आंकी गई है।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी प्रदीप देवांगन के खिलाफ डोंगरगांव थाने में अपराध क्रमांक 281/2026 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

