मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी और पत्रकारों का किया सम्मान, IMP24 संपादक शुभम वर्मा भी हुए सम्मानित

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी और पत्रकारों का किया सम्मान, IMP24 संपादक शुभम वर्मा भी हुए सम्मानित

Chhattisgarh News: रायपुर। परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के पावन संदेश “बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान” को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा, सामाजिक समरसता अभियान एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रायपुर स्थित मेकाहारा मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम राजागुरु एवं धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के सानिध्य में आयोजित किया गया।

IMP24 संपादक शुभम् वर्मा हुए सम्मानित

इस दौरान 18 फरवरी से 22 फरवरी तक रायपुर से गिरौदपुरी धाम तक निकाली गई विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा में शामिल पदयात्रियों, आयोजन को सफल बनाने वाले सेवाभावी स्टाफ, सहयोगी साथियों, कार्यकर्ताओं तथा सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने वाले पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस बीच, स्टेट हेड छत्तीसगढ़, HNN न्यूज़ प्रमुख संपादक, IMP24 संपादक, जनता के गोठ दैनिक अखबार/मासिक पत्रिका, शुभम् वर्मा को भी विशेष तौर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजागुरु एवं धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी ने कहा कि समाज को संगठित कर एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ाना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास बाबा जी का संदेश मानवता, समानता और सत्य का संदेश है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। समाज की असली शक्ति उसकी एकजुटता में निहित होती है और संगठित समाज ही सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

वहीं सतधारी गुरु गुरु सोमेश बाबा जी ने कहा कि सतनाम सद्भाव पदयात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और मानवता का महाअभियान है। उन्होंने युवाओं से बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों को अपनाकर समाज सेवा और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समाज के हर वर्ग के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : गुरु खुशवंत साहेब

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का संदेश आज भी समाज को एकता, समानता और मानवता से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में आयोजन की सफलता में योगदान देने वाले स्टाफ, सहयोगी साथियों और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सभी ने दिन-रात सेवा भाव और पूर्ण समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनकी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पत्रकारों के सम्मान अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है, जो समाज में सकारात्मक विचार, जागरूकता और एकता का संदेश पहुंचाने का कार्य करती है। सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका सराहनीय रही है।

कार्यक्रम में राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब, गुरु सोमेश बाबा, गुरु परिवार के सदस्य, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, राजिम विधायक रोहित साहू, आयोग अध्यक्ष अंजय शुक्ला, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जांजगीर जिला पंचायत अध्यक्ष पति इंजी. आनंद मीरी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं भाजपा पदाधिकारी, अखिल भारतीय सतनाम सेना के सदस्य, पत्रकार बंधु और बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Related Articles