महासमुंद LPG घोटाला: 1.5 करोड़ की चोरी में जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव रिमांड पर, 92 टन गैस का लेन-देन पकड़ में आया

महासमुंद LPG घोटाला: 1.5 करोड़ की चोरी में जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव रिमांड पर, 92 टन गैस का लेन-देन पकड़ में आया

Chhattisgarh Mahasamund LPG Scam: महासमुंद: जिले में बहुचर्चित 1.5 करोड़ के LPG घोटाले की पुलिस जांच तेज हो गई है। मुख्य आरोपी और जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव को 3 दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार अजय यादव, गैस एजेंसी संचालक पंकज चंद्राकर और व्यापारी मनीष चौधरी ने मिलकर सरकारी गैस का गबन कर करीब 80 लाख रुपए का लेन-देन किया।

जांच में पाया गया कि 92 टन गैस चोरी करके विभिन्न एजेंसियों और निजी टैंकरों में ट्रांसफर की गई। पुलिस ने अजय यादव और पंकज चंद्राकर के घरों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

सीसीटीवी फुटेज और सुपुर्दनामा दस्तावेजों से पता चला कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से गैस निकालने का काम किया। अधिकारियों का कहना है कि गैस सुपुर्दनामा मिलने के बाद वजन कराने में जानबूझकर देरी की गई ताकि पहले गैस खाली की जा सके।

अब पुलिस मुख्य आरोपियों के अलावा उनके परिचितों और रिश्तेदारों के निवेशों और संपत्तियों की जांच में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घोटाले की रकम कहां निवेश की गई। जांच एजेंसियां जल्द ही गौरव गैस एजेंसी और खाद्य विभाग कार्यालय में और कार्रवाई कर सकती हैं।


Related Articles