Raipur Fake IPL Ticket Case: रायपुर: आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर नकली टिकट बेचने वाले दुर्ग के चार आरोपियों को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों ने सोशल मीडिया और CorelDRAW के जरिए असली टिकट की हूबहू नकली कॉपी बनाई, और इसमें ChatGPT का भी इस्तेमाल किया।
पकड़े गए आरोपियों में दुर्ग निवासी श्रीकांत बोरकर, नूतन कुमार साहू, राजेंद्र चौधरी और विश्वजीत साहू शामिल हैं। उनके पास से बड़ी संख्या में फर्जी टिकट, लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और प्रिंटिंग सामग्री जब्त की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरोह ने पहले दिल्ली में फर्जी टिकट बेचने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता न मिलने पर लखनऊ को निशाना बनाया। लखनऊ सुपर जॉइंट बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच के दौरान एक पीड़ित ने UPI के जरिए 1000 रुपए देकर टिकट खरीदा, जो एंट्री गेट पर स्कैन होते ही फर्जी पाया गया।
डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित मामलों की जांच कर रही है।

