Chhattisgarh Durg Latest News: दुर्ग: पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिससे कुल गिरफ्तारी संख्या 7 हो गई। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 8 मोबाइल, 9,810 रुपए कैश, सट्टे का हिसाब-किताब लिखी पॉकेट डायरी और डॉट पेन जब्त किया। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी संगठित तरीके से आईपीएल मैचों पर मोबाइल और ऐप के जरिए हार-जीत का दांव लगाकर आर्थिक लाभ कमा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं और जांच अभी जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में विकास जैन, रौनक ताम्रकार, प्रवीण ताम्रकार, अक्षत बोहरे, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अय्युब और प्रकाश सोनी शामिल हैं।

