Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। यह मुलाकात स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे के दौरान हुई।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहले दिन की संगठनात्मक बैठकों के समाप्त होने के बाद स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करने पहुंचीं। उन्होंने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।
बता दें कि स्मृति ईरानी रविवार से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। अपने दौरे के दौरान वे पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ संगठन के अलग-अलग स्तरों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर रही हैं। उनके इस प्रवास में संगठनात्मक चर्चा और प्रमुख नेताओं से मुलाकात कार्यक्रम का हिस्सा है।

