Kawardha News : किसानों की परेशानी को अपनी परेशानी मानते हैं राजा खड्ग राज सिंह, ग्रामीणों के साथ की पूजा-अर्चना

Kawardha News : किसानों की परेशानी को अपनी परेशानी मानते हैं राजा खड्ग राज सिंह, ग्रामीणों के साथ की पूजा-अर्चना

Chhattisgarh Kawardha News: कवर्धा। अल्प वर्षा और फसलों में फैल रही विभिन्न बीमारियों से वनांचल क्षेत्र के किसान परेशान हैं। खासकर धान की फसल पर कम बारिश का असर दिखाई दे रहा है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से धान के पौधों की वृद्धि प्रभावित हो रही है, वहीं फसल में कई तरह की बीमारियां भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने अच्छी बारिश, बेहतर फसल और क्षेत्र की खुशहाली के लिए सुतियापाट देवस्थल में सामूहिक पूजा-अर्चना करने का निर्णय लिया।

ग्रामीणों के आग्रह पर सहसपुर लोहारा राजपरिवार के राजा खड्ग राज कुमार सिंह ग्राम कटंगी पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान राजा खड्ग राज सिंह ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण उनके परिवार का हिस्सा हैं और ग्रामीणों की परेशानी उनकी भी परेशानी है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सुख के समय भले उन्हें याद न करें, लेकिन दुख और तकलीफ के समय जरूर याद करें। उन्होंने ग्रामीणों के निर्णय का सम्मान करते हुए उनके साथ सुतियापाट जाकर पूजा-अर्चना करने की बात कही।

राजा खड्ग राज सिंह ने ग्रामीणों से ग्राम देवताओं की पूजा-अर्चना और पारंपरिक मान्यताओं को जीवित रखने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्राम देवताओं के प्रति आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए पूजा-अर्चना करने से गांव में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जा सकती है।

इसके बाद राजा खड्ग राज सिंह के साथ सैकड़ों ग्रामीण सुतियापाट पहुंचे। यहां पूरे विधि-विधान और पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान क्षेत्र में अच्छी बारिश, बेहतर फसल और ग्रामीणों की खुशहाली की कामना की गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र को प्राकृतिक आपदाओं और अन्य परेशानियों से बचाने तथा किसानों की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के बाद राजा खड्ग राज सिंह ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उनके सहज और आत्मीय व्यवहार से ग्रामीणों में उनके प्रति सम्मान और विश्वास और बढ़ गया।


Related Articles