Indore NEWS: आदिवासी युवतियों को नौकरी का सपना दिखाकर फंसाने का आरोप, संचालिका हिरासत में

Indore NEWS: आदिवासी युवतियों को नौकरी का सपना दिखाकर फंसाने का आरोप, संचालिका हिरासत में

Indore NEWS: मध्य प्रदेश के इंदौर में नौकरी दिलाने के नाम पर आदिवासी युवतियों को कथित तौर पर जाल में फंसाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रतलाम के आदिवासी क्षेत्रों से 30 से अधिक युवतियों को अच्छी नौकरी और मोटी कमाई का झांसा देकर इंदौर लाया गया और एक हॉस्टल में रखा गया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने कंपनी की संचालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, युवतियों से कम्युनिकेशन और रजिस्ट्रेशन के नाम पर हजारों रुपये वसूले गए। इसके बाद उन्हें आयुर्वेदिक उत्पादों की नेटवर्क मार्केटिंग की ट्रेनिंग दी जाने लगी। आरोप है कि युवतियों को हॉस्टल से बाहर निकलने और परिजनों से संपर्क करने की भी अनुमति नहीं दी जाती थी।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब चार युवतियां किसी तरह हॉस्टल से निकलकर बिना टिकट ट्रेन से रतलाम पहुंचीं और अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन इंदौर पहुंचे और पुलिस कमिश्नर से शिकायत दर्ज कराई।

एडिशनल डीसीपी सुमित करकटे ने बताया कि शिकायत के आधार पर राजेंद्र नगर पुलिस ने ‘महाभारती इंटरप्राइजेज’ की संचालक उर्मिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं अन्य युवतियां भी इसी तरह का शिकार तो नहीं हुई हैं।


Related Articles