Durg News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में शिवसेना के प्रदेश सचिव हिमांशु शर्मा सहित सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Durg News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में शिवसेना के प्रदेश सचिव हिमांशु शर्मा सहित सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पंजाब प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में गुरुवार को भिलाई-3 स्थित उनके निवास पर कांग्रेस प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिवसेना के प्रदेश सचिव हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी नवप्रवेशी युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी नवप्रवेशी सदस्यों का कांग्रेस का गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा देश को जोड़ने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा समाज के हर वर्ग के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं का कांग्रेस से जुड़ना इस बात का संकेत है कि युवा वर्ग संविधान, सामाजिक न्याय और जनहित की राजनीति पर विश्वास जता रहा है।

भूपेश बघेल ने नवप्रवेशी युवाओं से संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने और कांग्रेस की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि शिवसेना के प्रदेश सचिव हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं का कांग्रेस में शामिल होना संगठन के लिए सकारात्मक संकेत है। इससे जिले और प्रदेश में कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने सभी नए सदस्यों से सक्रिय होकर संगठन के विस्तार और जनसेवा के कार्यों में भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवप्रवेशी सदस्यों का पुष्पमाला एवं कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा और कांग्रेस के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की गई।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में शिवसेना के प्रदेश सचिव हिमांशु शर्मा, आशुतोष तिवारी, अरुण कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, राजू मेश्राम, बबलू परिधि, राहुल पटेल, आलोक शर्मा, ऋषि केंवट, संजय कर्ष, लक्की साहू, वेद गुप्ता, शिवम तिवारी, विक्रम तिवारी, जय निर्मलकर, प्रसन्न उप्पल, विक्की बजाज सहित बड़ी संख्या में युवा और समर्थक शामिल रहे।


Related Articles