Gold-Silver Rate: सोना-चांदी चमके, कच्चे तेल में गिरावट; MCX पर गोल्ड 1.50 लाख के करीब पहुंचा

Gold-Silver Rate: सोना-चांदी चमके, कच्चे तेल में गिरावट; MCX पर गोल्ड 1.50 लाख के करीब पहुंचा

Silver and Gold Price: नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बढ़ी उम्मीदों के बीच ग्लोबल मार्केट में तेजी देखी जा रही है। इसी कड़ी में आज सोने और चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिली रही है। वहीं दूसरी ओर, शुक्रवार को कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखी जा रही है। 

सोना-चांदी की कीमतों में तेजी

हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सुबह 09.54 बजे के आसपास 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 0.71 प्रतिशत (1,052 रुपये) की तेजी के साथ 1,49,984 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें 1.13 प्रतिशत (2,717 रुपये) की बढ़त के साथ 2,42,370 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। जबकि, कच्चा तेल 1.50 प्रतिशत (124 रुपये) टूटकर 8116 रुपये प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

1,50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा सोने का भाव

शुक्रवार को 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना शानदार तेजी के साथ 1,50,595 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जो गुरुवार को 1,48,932 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था। आज कारोबार के दौरान सोने की कीमत 1,50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,49,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका है। 

चांदी की कीमतों में भी शानदार तेजी

इसी तरह, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें भी आज अच्छी बढ़त के साथ 2,42,776 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली, जो गुरुवार को 2,39,653 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। आज कारोबार के दौरान, चांदी का भाव 2,44,817 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,42,171 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

कच्चे तेल के दाम गिरे

कच्चे तेल की बात करें तो आज 20 जुलाई की डिलीवरी वाला कच्चा तेल गिरावट के साथ 8,157 रुपये प्रति बैरल के भाव पर खुला था। गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतें 8,240 रुपये प्रति बैरल के रेट पर बंद हुई थी। आज कारोबार के दौरान, कच्चे तेल की कीमतें 8,180 रुपये प्रति बैरल के इंट्राडे हाई से लेकर 8,102 रुपये प्रति बैरल के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।


Related Articles